Breaking Reports

मारपीट कर व्यक्ति को पोखरे में फेंका, मौत



आजमगढ़ : गंभीरपुर थाना क्षेत्र में पोखरी के पट्टे के विवाद को लेकर एक व्यक्ति की मारपीट कर पोखरे में डूबो कर हत्या कर दी गयी। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के असाउर गांव निवासी रामअवतार सरोज पुत्र टिल्ठू सरोज मत्स्य पालन के लिए पट्टे पर पोखरी लिया था। पट्टा अवधि समाप्त होने के बाद गांव के प्रधान ने उसे पोखरी को रखवाली के लिए दिया है। पोखरी को लेकर गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। राम अवतार की पत्नी अनरमा देवी ने आरोप लगाया कि रविवार की रात वह पति के साथ पोखरे की रखवाली करने के लिए गई थी। रात में गांव कुछ लोग पोखरी पर पहुंचे। गाली गलौज करने लगे। पति ने विरोध किया तो मारने पीटने लगे। घायल कर पोखरे में फेक दिए। पत्नी के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पोखरी से राम अवतार को बाहर निकाला। उसे लेकर लोग सीएचसी लालगंज पहुंचे। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। गंभीरपुर थानाध्यक्ष राम प्रकाश विंद ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आकाश सरोज, सूरज सरोज, विजेन्द्र सरोज व तीन अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

No comments