पासिंग आउट परेड में 192 रिक्रूट बने आरक्षी, डीआईजी ने कर्त्तव्य व निष्ठा की दिलाई शपथ
आजमगढ़ : पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 192 रिक्रूट आरक्षियों का छह माह का प्रशिक्षण पूरा होने पर मंगलवार को दीक्षांत परेड कराई गई। मुख्य अतिथि डीआईजी अखिलेश कुमार ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों को कर्त्तव्य व निष्ठा की शपथ दिलाई। यह जवान उत्तर प्रदेश पीएसी का हिस्सा बनेंगे।
192 पुरुष रिक्रूट आरक्षियों का आधारभूत प्रशिक्षण 13 जनवरी से चल रहा था। आधारभूत प्रशिक्षण में जेटीसी वाहिनी गोरखपुर से आए रिक्रूट आरक्षियों के छह माह का आधारभूत प्रशिक्षण पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में प्रारम्भ हुआ था। प्रशिक्षण में प्रशिक्षुओं को अंत:कक्षीय तथा वाह्य-कक्षीय विषयों का गहन अनुशासित प्रशिक्षण दिया गया।
आज एसपी अनुराग आर्य द्वारा पुलिस लाईन्स में भव्य दीक्षान्त परेड समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस उपमहानिरीक्षक अखिलेश कुमार ने परेड की सलामी ली। उपमहानिरीक्षक ने परेड में सम्मिलित 8 टोलियों का निरीक्षण किया तथा 192 रिक्रूट आरक्षियों को उनके कर्तव्य व दायित्वों का बोध कराते हुए सेवा की शपथ दिलाई गई। पुलिस उपमहानिरीक्षक ने रिक्रुट आरक्षियों को सामाजिक बुराईयों से दूर रहनें, सदैव अनुशासित रहनें तथा जीवन पथ पर आगे बढ़ते रहने के लिए शुभकामनाये भी दी। 30 रिक्रूट आरक्षियों को प्रशस्ति-प्रत्र व पुरस्कार प्रदान किया गया।
समारोह में परेड कमाण्डर के नाम व पुरस्कार पाने वाले प्रषिक्षक व रिक्रूट आरक्षियों के नाम-
1- प्रथम परेड कमाण्डर-राकेश गुप्ता, द्वितीय परेड कमाण्डर-मो0 दिलनवाज तथा तृतीय परेड कमाण्डर-आकाश भारती।
2- अन्तः कक्षीय विषय में सर्वांग सर्वाेत्तम प्रदुम्न चौरसिया।
3- बाह्य कक्षीय सम्पूर्ण विषय में सर्वाेत्तम(आई.टी.-पी.टी.)- आकाश कुमार गौंड।
4- टोली का सबसे अच्छा प्रदर्शन पर आईटीआई ओमप्रकाश यादव को पुरस्कार।
5- टोली का सबसे अच्छा प्रदर्शन पर पीटीआई हिदायतुल्ला को पुरस्कार।
6- अन्तः कक्षीय विषय में उ0नि0 अध्यापक ओम प्रेकाश को पुरस्कार।
7- साक्षात्कार में सर्वांग सर्वोत्तम इन्द्रजीत सिंह को पुरस्कार।
8- आरटीसी का सकुशल अनुशासित संचालन हेतु उ0नि0स0पु0 राकेश कुमार सिंह को पुरस्कार।
9- दीक्षान्त परेड समारोह में सीमा भारती श्रीवास्तव व आरिफ नसीम को समस्त पुलिस कार्यक्रमों पर सकुशल उद्घोषणा के लिए सम्मानित किया गया।

No comments