Breaking Reports

सगी बहनों पर गिरी कच्ची दीवार, एक की मौत, दूसरी घायल



आजमगढ़ : जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की शाम कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर मासूम की मौत हो गई, जबकि उसकी बड़ी बहन घायल हो गई। घायल बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कंजरा दिलशादपुर गांव निवासी राममूरत चौहान का कच्चा मकान है। मिट्टी से जोड़ी गई दीवार पर मड़ई रखी हुई थी। राममूरत की बेटी आरुषि  (04) अपनी छोटी बहन अंशिका (3) के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच अचानक दीवार गिर गई और दोनों बच्चियां मलबे में दब कर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों व ग्रामीणों ने तत्काल मलबा हटा कर दोनों बच्चियों को बाहर निकाला और इलाज के लिए पीएचसी अजमतगढ़ ले गए। जहां डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद छोटी बेटी अंशिका को मृत घोषित कर दिया। जबकि आरुषि का जिला अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

No comments