Breaking Reports

सड़क के किनारे धान के खेत में मिला महिला का शव

women death


आजमगढ़ : कप्तानगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह सड़क के किनारे एक महिला का शव मिला। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आधार कार्ड से शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम को भेजा।

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तेरही गांव में जाने वाले रास्ते के किनारे धान के खेत में एक अज्ञात अधेड़ महिला का शव ग्रामीणों ने देखा। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर छानबीन में जुट गई। महिला के आसपास चप्पल व बोतल पड़ा था। महिला के शव से कुछ दूरी पर उसका आधार कार्ड पाया गया। जिसमें उसका नाम इंद्रावती यादव (48 वर्ष) पत्नी रामचेत यादव ग्राम खोनहनपुर कोयलसा अंकित था। जिसके आधार पर पुलिस ने उसकी शिनाख्त करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिवार को घटना की सूचना दी।
 

No comments