Breaking Reports

बिलरियागंज : अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार, चार फरार



आजमगढ़ : पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा अवैध शराब बरामदगी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी सगड़ी  के नेतृत्व में एसओ संजय कुमार मय हमराह फोर्स मय आबकारी टीम के संयुक्त प्रयास से ग्राम मधनापार में मारुति जेन न0 UP57 H 0152 से एक ड्रम मे 200 लीटर, व 3 पेटी (प्रत्येक पेटी मे 45-45 शीशी कुल 180 शीशी तथा ट्यूबेल के कमरे से एक ड्रम मे दो सौ लीटर व एक पेटी मे 45 शीशी मिलावटी अवैध शराब व 940 शीशी ( खाली प्लास्टिक की) प्रत्येक में मात्रा 200 ML व 900 ढ़क्कन व एक बैण्डल रैपर व एक बैण्डल बार कोड स्टीकर, एक लीटर कैरामल  (शराब को रंग देने वाला केमिकल), पांच बोतल बिसलेरी पानी भरा हुआ, (प्रत्येक बोतल में20 लीटर) व दो बोतल खाली, एक अदद प्लास्टिक की कुप्पी, एक अदद प्लास्टिक मग व 20 अदद गत्ता (जिस पर for sale in up अंकित है) 2 अदद प्लास्टिक की खाली बाल्टी 20-20 लीटर  व एक अदद पाकेट डायरी बरामद किया गया। (कुल मिलाकर 1000 लीटर लगभग अवैध शराब बरामद हुई।
 मु0अ0सं0-160/18 धारा 255/272/273/420/467/468/471 भा0द0वि0  60/63/72 आबकारीअधि  51/63 कापी राइट एक्ट आदि धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ने सुबेदार उर्फ विजय उर्फ फुटकर यादव पुत्र रामप्रसाद यादव निवासी ग्रा0 मधनापार थाना बिलरियागंज को गिरफ्तार कर लिया है। चार अभियुक्त मौके से फरार होने में कामयाब रहे।
प्रदीप यादव पुत्र रामबदन, परशुराम यादव पुत्र बहादुर यादव, अखिलेश पासी पुत्र विशुनधारी, रामकेश पासी पुत्र विशुनधारी ये चारों फरार अभियुक्त शहाबुद्दीनपुर थाना बिलरियागंज के ही निवासी हैं।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में स्थानीय एसओ संजय कुमार, उ0नि0 अजीत दूबे, उ0नि0 रमाशंकर यादव, हे0का0 सहदेव राम, का0 धुरन्धर प्रसाद, का0 अमरजीत गौड़, का0 जितेन्द्र यादव, का0चा0 मनीचन्द यादव थे।

 आजमगढ़ रिपोर्ट 

No comments