पूरे यादव कुनबे के खिलाफ प्रत्याशी उतारेंगे शिवपाल
लखनऊ : समाजवादी पार्टी से अलग होकर शिवपाल सिंह यादव अब पूरे जोर शोर से अपनी पार्टी को 2019 के चुनाव में दम भ्रने के लिए लग गए हैं। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का गठन करने के बाद प्रदेश भर का दौरा कर रहे हैं। शिवपाल सिंह यादव लोकसभा की सभी सीटों पर अपनी पार्टी के प्रत्याशी खड़ा करेंगे।
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सेक्युलर मोर्चा कन्नौज, बदायूं सहित प्रदेश की सभी 80 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगा। वहीं मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से सेक्युलर मोर्चा के प्रत्याशी होंगे। अगर मुलायम किसी अन्य पार्टी से चुनाव लड़ते हैं तो भी समाजवादी सेक्युलर मोर्चा उनका समर्थन करेगा। इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने साफ किया कि समाजवादी पार्टी या फिर यादव परिवार से सुलह का कोई प्रस्ताव आता है तो उस पर विचार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अब तो हमने कदम आगे बढ़ा दिया है,अब तो हम आगे ही बढ़ते जाएंगे।
शिवपाल सिंह यादव ने गठबंधन की राजनीति पर कहा कि बहुजन समाज पार्टी जैसे सभी समान विचारधारा वाली पार्टियों से गठबंधन की कोशिश होगी। समाजवादी विचारधारा वाले लोग भाजपा के साथ नहीं जा सकते।
समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का झंडा भी सामने आ गया है। इस झंडे में हरे, पीले और लाल रंग का इस्तेमाल किया गया है। झंडे में सबसे ऊपर लाल रंग है और सबसे नीचे हरा रंग है। बीच में पीले रंग की पट्टी है।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments