घर के बाहर सो रहे वृद्ध पर सांड ने किया हमला, वृद्ध की मौत
आजमगढ़ : अतरौलिया थाना क्षेत्र के नगवा गांव निवासी 60 वर्षीय अवधराज पुत्र बजरंगी शनिवार की रात को भोजन कर घर के बाहर चारपाई डालकर सो रहा था। परिजनों का कहना है कि रात में सोते समय साड़ ने हमला कर दिया। रविवार की सुबह परिजन जब सो कर उठे तो उसे मृत अवस्था में चारपाई पर पड़ा देख सन्न रह गए। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृत अवधराज के तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं। वह खेती बारी के साथ ही मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। पत्नी विमती देवी व परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। आशंका जताई कि यह घटना किसी के साथ भी घट सकती है।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments