रौनापार पुलिस ने नकली नोट के साथ दो को दबोचा
आजमगढ़ : जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार की रात नकली नोट के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रौनापार थानाध्यक्ष गिरजेश सिंह को मुखबीर से सूचना मिली की दो लोग रौनापार बाजार स्थित शराब की दुकान पर नकली नोट देकर शराब खरीद रहे हैं । सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गिरजेश सिंह हमराहीओं के साथ देेेशी शराब के ठेके की दुकान पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही दोनों अभियुक्त भागने लगे जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के पास से 500रू/- की 12 जाली नोट जिनका सीरियल नम्बर 9EA 814621 व 100 की न्यू करेंसी की 27 नोट सीरीयल नम्बर 4AE 333355 तथा 100 की पुरानी 61 नोट सीरीयल नम्बर 2FR 838355 जाली नोट कुल 14,800रू/- व 01 अदद पल्सर सिल्वर कलर नम्बर UP16 AG 0820 व 03 अदद मोबाइल फोन के साथ 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अरोपियों में सुभाष यादव पुत्र रामराज यादव सा0 निबिहवा थाना रौनापार, राधेश्याम यादव पुत्र चन्द्र देव यादव सा0 आराजी अजगरा मगरवी थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ के बताए जा रहे हैं।
क्षेत्राधिकारी सगड़ी सुधाकर सिंह ने कहा कि दोनों अभियुक्त कई रोज से क्षेत्र में नकली नोट दुकानों को चलाने का कार्य कर रहे थे जिन्हें पकड़ने के लिए मुखबिर लगाया गया था। मुखबिर की सूचना पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष गिरजेश सिंह ने कहा कि अभी इसमें और लोगों की गिरफ्तारी संभव है। यह दोनों अभियुक्त बिहार और नेपाल से नकली नोट लाकर के क्षेत्र में चलाने का कार्य करते थे।गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक आशुतोष मिश्रा, कांस्टेबल पारसनाथ सिंह, कांस्टेबल हेमंत सिंह, कांस्टेबल कृपाशंकर सिंह आदि रहे।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments