Breaking Reports

अब महिलाए घर में भी सुरक्षित नही



आजमगढ़ : मेंहनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पूर्व घर में सो रही एक युवती के साथ दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया। पीड़ित  पक्ष का आरोप है कि पुलिस अरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज नही कर रही है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर परिजनो ने प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। 
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना की रात 19 वर्षीया युवती घर का दरवाजा खोल कर सो रही थी। पड़ोसी गांव का एक युवक उसके घर में घुस गया। युवती के साथ वह दुराचार करने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर गांव के कई लोग मौके पर आ गये। गांव के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। परिजनों का कहना है कि आरोपी जानमाल की धमकी दे रहा है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज नही कर रही है। थाना प्रभारी प्रेम कुमार यादव ने बताया कि घटना की तहरीर नही मिली है। पीड़ित पक्ष तहरीर देते है तो रिपोर्ट दर्ज कर युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। 

आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments