Breaking Reports

पिता की पुण्यतिथि पर पुत्र ने मरीजों को फल वितरण किया



आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री स्व0 राजेंद्र प्रसाद मिश्र की 14वीं पुण्यतिथि सोमवार को मनाई गई। पिता के पद चिह्नों पर चलने वाले उनके पुत्र सदस्य भाजपा प्रदेश कार्यसमिति अखिलेश कुमार मिश्र ने पल्हनी मंडल के हरीपुर गांव की निषाद बस्ती में भोज कार्यक्रम के बाद गरीबों के बीच कंबल व विभिन्न अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण किया। वनवासी कल्याण आश्रम में गरीब बच्चों को कपड़ा, कापी-किताब का वितरण एवं भोजन के लिए अनाज की व्यवस्था की गई।



नेहरू हाल एवं हरीपुर गांव में आयोजित स्मृति सभा में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्रदत्त शुक्ल ने कहा कि स्व0 राजेंद्र प्रसाद मिश्र संगठन के एक आदर्श व जुझारू कार्यकर्ता थे। कहाकि समाज व गरीबों की सेवा करने का जो बीड़ा उन्होंने उठाया था आज उनके पुत्र अधूरे कार्यो को पूरा कर रहे हैं। सांसद नीलम सोनकर, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा घनश्याम पटेल, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष राममूरत सिंह, प्रभुनाथ सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र सिंह, श्रीकृष्ण पाल, दुर्गविजय यादव, माला द्विवेदी, डा0 कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, जनार्दन सिंह, प्रेमनारायण, संगीता तिवारी, विनोद राजभर, संचिता, ध्रुव सिंह आदि थे।

आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments