Breaking Reports

अचानक ब्रेक लगाने पर गोद से छटके बच्चे की ट्रक से कुचल कर मौत



आजमगढ़ : सिधारी थाना क्षेत्र के सम्मोपुर के पास रविवार को सुबह लगभग 10 बजे स्कूटी पर सवार मामा की गोद से छटक कर दो साल का मासूम बच्चा ट्रक के नीचे आ गया और मौके पर ही कुचल कर मौत हो गई।
सिधारी थाने के सरदारपुर राजपूत गांव निवासी मो. अरशद की भतीजी की शादी पर रविवार को शाम तक बारात आने वाली थी। सुबह लगभग 10 बजे मो.अरशद स्कूटी से शहर में सामान खरीदने के लिए आ रहा था। स्कूटी पर उसका दो साल का पुत्र अरहम पीछे बैठे अपने मामा सद्दाम के गोद में बैठा था। जबकि अरहम का तीन वर्षीय ममेरा भाई स्कूटी के आगे खड़ा था। मो.अरशद स्कूटी चला रहा था। सिधारी थाने के सम्मोपुर गांव के पास पहुंचते ही सामने से ट्रक आ रहा था। ट्रक को ओवर टेक कर बोलेरो चालक आगे बढ़ गया। आगे बढ़ते ही बोलेरो को सामने आते ही स्कूटी चालक मो.अरशद ने ब्रेक मार दी। ब्रेक मारते ही मामा की गोद में बैठा अरहम छटक कर ट्रक के चक्के के नीचे आ गया और कुचल कर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पिता और मामा भी मामूली रूप से चोटिल हो गए। मृत बच्चे को लेकर घर चले गए। घर पर शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।

 आजमगढ़ रिपोर्ट 

No comments