कार्यकर्ता सम्मेलन में सपाईयों ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना
आजमगढ़ : सगड़ी तहसील क्षेत्र के केएस इंटर कालेज बैदौली (बेलकुंडा) में सोमवार को समाजवादी पार्टी के बूथ व सेक्टर पदाधिकारियों का सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव ने कहा कि भाजपा देश की जनता को ठगने का कार्य कर रही है। भाजपा केवल जुमले के बल पर सत्ता में आई है। जुमले की पोल खुलने लगी है। महंगाई बढ़ती जा रही है। पेट्रोल व गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। सरकार किसानों की आय दो गुना करने की बात कह रही है और इधर किसान सिंचाई के लिए परेशान हैं। न समय से बिजली मिल रही है न नहरों में पानी है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। सरकार बेटी बचाओ का नारा बुलंद कर रही है और बेटियों की रक्षा तक नहीं कर पा रही है। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जमीन से जुड़े हुए हैं। कार्यकर्ताओं के बल पर ही लोकसभा चुनाव जीतेंगे।
पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता के बूते सपा सभी सीटों पर परचम लहराने का कार्य करेगी। विधायक संग्राम यादव ने कहा कि सपा का धरोहर कार्यकर्ता हैं। विधायक नफीस अहमद ने कहा कि भाजपा हिंदू और मुसलमानों को लड़ाने का कार्य करती है। सम्मेलन को जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, प्रबंधक बृजेश यादव, पूर्व प्रधान रामसिंगार यादव आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता रामदरश यादव व संचालन जिला पंचायत सदस्य शिव सागर यादव ने किया। इस दौरान अवनीश यादव, अखिलेश यादव, अभिषेक यादव, प्रवीण गोड़, डा0 जयकरन पटेल, हरिश्चन्द्र यादव आदि ने माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर राकेश यादव, पूर्व मंत्री वसीम अहमद, अखिलेश यादव,
कमला यादव, बेचई सरोज, रामाश्रय राय, पूर्व विधायक श्यामनारायन यादव, पूर्व विधायक अभय नारायण पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव, पूर्व मंत्री दुर्गा यादव, आशीष यादव आदि रहे।
आजमगढ़ रिपोर्ट


No comments