Breaking Reports

तमंचा सटाकर शौच को गई नाबालिक किशोरी के साथ किया गैंगरेप



आजमगढ़ : मेंहनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीया किशोरी सोमवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे घर से थोड़ी दूर पर स्थित पोखरे पर शौच के लिए गई थी। पोखरे के पास पहुंचते ही बाइक सवार दो युवक आए और तमंचा सटाकर उठा ले गए। शोर मचाने पर मुंह में कपड़ा डालकर खेत में ले गए। वहां बारी-बारी से दोनों युवकों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। देर रात तक न लौटने पर उसकी मां पोखरे से लेकर गांव के लोगों के यहां तलाश करती रही।  मंगलवार की भोर में लगभग चार बजे वह धान के खेत में बेहोश पाई गई। ग्रामीणों ने उसे उठाकर पानी का छींटा मारा, तब कहीं जाकर होश में आई। होश आने पर किशोरी ने आपबीती मां को सुनाया। आपबीती मां सुनकर मां अवाक रह गई। 100 नंबर पर सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस पीड़िता और उसकी मां को लेकर थाने लाई। इस दौरान पीड़िता ने बगल के गांव के दो युवकों के खिलाफ गैंगरेप का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। मेंहनगर थाना प्रभारी अमरनाथ यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर चंद्रभानपुर गांव निवासी संजय कन्नौजिया पुत्र रूपचंद और महेंद्र विश्वकर्मा पुत्र मिठाई विश्वकर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 

आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments