ट्रक और बाइक की आपस में टक्कर, एक युवक की मौत, दो गंभीर रुप से घायल
आजमगढ़ : दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गयी जबकि पांच लोग घायल हो गए। सरायमीर थाना के हैदराबाद बाज़ार के पास गुरुवार को दिन में 1 बजे मिशन (17) पुत्र रमेश निवासी कुरौली सरायमीर, रवि (18) पुत्र राजेश निवासी मंजीरपट्टी सरायमीर व अर्जुन (18) पुत्र समारू निवासी चकिया सरायमीर, तीनों एक बाइक से जा रहे थे। हैदराबाद बाज़ार के समीप सामने से ट्रक ने टक्कर मार दी। मिशन की मौके पर मौत हो गयी जबकि अन्य दो घायल हो गए। मौके पर पहुँची पुलिस घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजी जबकि मृतक को अपनी गाड़ी से पोस्टमॉर्टम ले गयी। तीनों दोस्त मिशन के ननिहाल दीदारगंज थाना के मुचुरा जा रहे थे। मिशन चार भाई व 1 बहन में दूसरे नंबर पर था। वहीं गुरुवार की सुबह तरवां थाना क्षेत्र के कंचनपुर नहर पुलिया के समीप दो बाइकों में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि मृतक के साले समेत तीन घायल हो गए। घायलों में एक की हालत है। गाजीपुर जिले के भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के शाहवपुर गांव निवासी 35 वर्षीय शिवलाल यादव पुत्र जगदीश यादव गुरुवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे अपने साला 25 वर्षीय श्रीकांत यादव पुत्र फौजदार यादव ग्राम लप्सीपुर थाना जहानागंज व साला के मौसेरा भाई 22 वर्षीय धनंजय यादव ग्राम बीबीपुर थाना तरवां निवासी के साथ बाइक पर सवार होकर घर से ससुराल जा रहे थे। रास्ते में कंचनपुर नहर पुलिया के पास पहुंचे थे। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक में आमने.सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में शिवलाल यादव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनका साला श्रीकांत यादव, साले का मौसेरा भाई धनंजय व दूसरी बाइक सवार 45 वर्षीय रामायन यादव पुत्र नंदन यादव ग्राम दर्रोपुर थाना तरवां निवासी घायल हो गए। मृतक शिवलाल तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह वाराणसी की एक मिठाई की दुकान पर काम करता था।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments