तमंचा कारतूस संग एक गिरफ्तार
आजमगढ़ : थाना जहानागंज के उ0नि0 रामप्रकाश यादव मय हमराहीयान के वारण्टी ओमप्रकाश यादव पुत्र दशरथ यादव ग्राम मकरौडा बुजुर्ग थाना जहानागंज आजमगढ को गिरफ्तार कर चालान किया गया। थानाःअतरौलिया के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह मय हमराह के द्वारा अभियुक्त नसीम पुत्र अजीज, निवासी पीठापुर थानाः अहरौला को एक अदद कट्टा मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ सेलडहा पुल से गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर चालान किया गया तथा अभियुक्त इबराम उर्फ इमराम पुत्र शेरअली निवासीःलमहनी थाना महराजगंज जनपद जौनपुर को 01 किलो 400 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर धारा 8ध्20 पंजीकृत कर चालान किया गया। न्यायालय के आदेश के क्रम में थाना मुबारकपुर थाना महराजगंज थाना बरदह द्वारा 5 नफर वारंटी गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया तथा थाना निजामाबाद थाना कोतवाली व थाना मेहनगर विभिन्न स्थानो से शान्ति भंग की सम्भावना रोकने हेतु 10 व्यक्तियों का चालान अन्तर्गत धारा 151/107/116 सीआरपीसी न्यायालय किया गया।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments