पानी पीने के लिए गई युवती से मनचलों ने की छेड़खानी, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार
आजमगढ़ : दिन में पानी लेने के लिए किशोरी को मनचलों ने कमरे में बंदकर उसके साथ छेड़खानी की। साथ में मौजूद सहेली को भी मारने के लिए चाकू लेकर दौड़ा लिया।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र की निवासी एक 14 वर्षीय किशोरी अपनी सहेली के साथ सोमवार को दिन में गांव के समीप स्थित पेट्रोल पंप पर पानी पीने के लिए गई थी। पंप पर पहले से मौजूद तीन मनचले युवकों ने उक्त किशोरी को पकड़ लिया और उसे कमरे में बंद कर दिया। साथ में मौजूद सहेली को मनचलों ने मारने के लिए चाकू लेकर दौड़ा लिया। इधर कमरे में बंद की गई किशोरी के साथ मनचले युवकों ने छेड़खानी करने लगे। इधर सहेली गांव पहुंच कर जब सारी बात ग्रामीणों को बताई तो गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के आने से पूर्व ही मनचले युवक वहां से फरार हो गए। ग्रामीणों ने कमरे में बंद किशोरी को मुक्त कराया और उसे थाने पर लेकर पहुंचे। पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फरार तीनों मनचले युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गंभीरपुर चौकी प्रभारी हरेंद्र यादव ने बताया कि पकड़े गए युवकों में मुकेश ग्राम इनावभार, मुहम्मद आरिफ ग्राम कमरावां व रणविजय सिंह उर्फ गप्पू ग्राम अरारा थाना गंभीरपुर के निवासी बताए गए हैं।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments