दबंगों ने घर में घुसकर किया दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमला
आजमगढ़ : नगर के सिधारी थाना क्षेत्र के मुण्डा गांव में बीते मंगलवार को क्षेत्र के ही दबंग किस्म के दो व्यक्तियों ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ घर में घुसकर दो भाइयों को घायल कर दिया।
सिधारी थाना क्षेत्र के मुण्डा गांव में बीते मंगलवार को क्षेत्र के ही दबंग किस्म के दो व्यक्तियों ने अपने आधा दर्जन साथियों की मदद से एक घर पर हमला बोल दिया। हमले में सूर्यनाथ मौर्य सहित उनके बड़े भाई प्रमोद मौर्य को गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़ित ने बताया कि प्रवीण पाठक व बृजेश पाठक लाठी, डण्डे, धारदार हथियार से लैस होकर अपने आधा दर्जन सहयोगियों के साथ मेरे घर पर हमला कर दिये। इतना ही नहीं, घर में घुसकर तमाम कीमती सामान को भी क्षतिग्रस्त कर दिये। उनके हमले की वीडियो घर में लगे सीसी टीवी में स्पष्ट है। हमलावरों के चले जाने के बाद परिजनों ने घायलों को उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पल्हनी ले गये, जहां हालत नाजुक देखते हुये चिकित्सकों ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं सिधारी थाना पुलिस से लिखित शिकायत की गयी। पुलिस ने धारा 323 व 504 का एनसीआर दर्ज कर लिया।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments