Breaking Reports

मकान कब्जा किये दबंगों पर दर्ज हुआ फर्जीवाड़े का मुकदमा



आजमगढ़ : शहर कोतवाली क्षेत्र के कोट मुहल्ले में स्थित एक व्यक्ति के मकान को कुछ लोगों ने फर्जी तरीके से कब्जा कर लिया है। पीड़ित द्वारा जब मकान खाली करने की बात कहीं गयी तो वह जान माल की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने शहर कोतवाली में दबंगों के विरूद्ध फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज कराकर कार्यवाही किये जाने की मांग किया है।
    चार भाईयों में सबसे बड़े सरन किशोर पुत्र स्व प्रेम किशोर शहर के कोट मुहल्ला स्थित अपने मकान में रहते थे। अन्य भाई जीविकोपार्जन के लिए बाहर रहते है। सरन किशोर को कोई वारिश न होने के कारण 7 सितम्बर 2005 को छोटे भाई अलख किशोर को मकान एवं दुकान नाम कर दिया। अगस्त 2012 में सरन किशोर की मृत्यु के बाद  मुहल्ला तकिया के किराये पर रह रहे फसलुद्दीन उर्फ पप्पू ने फर्जी तरीके से मकान पर अपना कब्जा कर लिया। मृत सरन किशोर के भाई अलख किशोर जब फुसलुद्दीन से मकान खाली करने को कहे तो वह यह कहते हुए जान माल की धमकी देने लगा कि सरन किशोर ने मृत्यु से पूर्व मकान को हमारे नाम कर दिया है। पीड़ित ने जब जांच कराया तो मामला फर्जी निकला। उसने शहर कोतवाली में दबंग फुसलुद्दीन उर्फ पप्पू, महताब आलम एवं गोविन्द नरायन राय शर्मा के विरूद्ध धारा 419, 420 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

आजमगढ़ रिपोर्ट 

No comments