प्रबन्धक के बेटे ने 6 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म किया
आजमगढ़ : मेंहनगर थाना क्षेत्र में 6 वर्षीय छात्रा से विद्यालय प्रबंधक के पुत्र ने किया रेप।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मेंहनगर थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट मदरसे में प्रबन्धक के बेटे ने 6 वर्षीय मासूम छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मदरसे पर पहुंच कर तोडफ़ोड़ की। ग्रामीणों ने मदरसा को बंद कराने व आरोपी की गिरफ्तारी के साथ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने पीड़ित बच्ची की मां के तहरीर पर प्रबंधक के पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए स्कूल व गॉव में भारी फोर्स लगाई गयी है।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments