Breaking Reports

दो ट्रकों की जबरदस्त भिड़ंत में खलासी की मौत, दोनों ट्रक चालक घायल



आजमगढ़ : जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर स्थित केशवपुर जंगल के पास बुधवार की रात को दो ट्रकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक ट्रक के खलासी की मौत हो गई, जबकि दोनों ट्रकों के चालक जख्मी हो गए हैं।
       गुरुवार की रात लगभग 12 बजे मिर्जापुर से गिट्टी लादकर एक ट्रक गोरखपुर जा रहा ट्रक केशवपुर जंगल के पास पहुंचा था, तभी ट्रक का टायर अचानक ब्लास्ट हो गया। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे दूसरे ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी तेज हुई कि दोनों ट्रक के परखचे उड़ गए और अनियंत्रित होकर दोनों ट्रक पलट गए। हादसे में गिट्टी लदे ट्रक का 19 वर्षीय खलासी अमित यादव पुत्र मुग्गू यादव ग्राम हडौरा थाना मड़िहान जनपद मिर्जापुर की गिट्टी में दबने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में दोनों ट्रकों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए चालकों में राजकुमार यादव पुत्र सुग्गू यादव ग्राम हड़ौरा थाना मड़िहान जनपद मिर्जापुर व दूसरा चालक 26 वर्षीय लालू यादव पुत्र बृजराज यादव ग्राम ठेकमा थाना बरदह के निवासी बताए गए हैं। मृत खलासी अमित यादव व इसी ट्रक के चालक राजकुमार यादव रिश्ते में एक-दूसरे के चचेरे भाई हैं। मृत अमित दो भाइयों में बड़ा था, उसकी शादी नहीं हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कि मिर्जापुर से गोरखपुर की ओर जा रहे ट्रक का अचानक टायर फट गया। इससे ट्रक सामने से आ रहे दूसरे ट्रक में भिड़ गया। भिड़ंत इतनी तेज गति से हुई की एक ट्रक के जहां परखचे उड़ गए, वहीं दूसरा ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
 मृत खलासी के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आजमगढ़ रिपोर्ट 

No comments