Breaking Reports

पूर्व विधायक हत्याकांड की पैरवी करने पर हत्यारोपितों द्वारा मिली धमकी



आजमगढ़ : बसपा के पूर्व विधायक सर्वेश सिंह उर्फ सीपू हत्याकांड की पैरवी कर रहे परिजनों को हत्यारोपितों द्वारा जानमाल की धमकी दी जा रही है। इतना ही नहीं हत्यारोपितों द्वारा सीपू के परिजन से रंगदारी के तौर पर 15 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी जा रही है। इस संबंध में मृत सीपू के बड़े भाई ने कुख्यात बदमाश कुंटू सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है।
   सीपू हत्याकांड में उनके परिजन द्वारा आरोपितों के खिलाफ कोर्ट में पैरवी की जा रही है। शहर कोतवाली में दिए गए तहरीर में मृत सीपू सिंह के भाई संतोष सिह उर्फ टीपू  पुत्र स्व. रामप्यारे सिंह ग्राम अमुवारी नरायनपुर थाना जीयनपुर कोतवाली ने तहरीर दिया कि सीपू हत्याकांड के मुकदमे की पैरवी के लिए वह 15 अक्टूबर की दोपहर को दीवानी कचहरी गए थे। उसी दौरान हत्यारोपितों की ओर से जानमाल की धमकी देते हुए मुकदमे की पैरवी छोड़कर हट जाने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं हत्यारोपितों की ओर से रंगदारी के तौर पर उनसे 15 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी गई। संतोष सिंह की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने जेल में निरुद्ध कुख्यात बदमाश ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू पुत्र रूद्र प्रताप सिंह, सुयश सिंह पुत्र रामबली सिंह ग्राम छपरा सुल्तानपुर थाना जीयनपुर, शिव प्रकाश उर्फ प्रकाश यादव पुत्र लालचंद यादव ग्राम खुजिया थाना मुबारकपुर, सुयश सिंह पुत्र रामबली सिंह, रिजवान पुत्र मुहम्मद जुम्मन ग्राम सुम्मनपुर थाना जीयनपुर के खिलाफ दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments