जनपद में आये उपमुख्यमंत्री ने राम मंदिर निर्माण पर दिया बड़ा बयान
आजमगढ़ : वन एवं पयार्वरण मंत्री दारा सिंह चौहान के पिता की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त करने जनपद में आये उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश के करोड़ों हिन्दुओं की आस्था के प्रतीक भव्य राम मंदिर का निर्माण अयोध्या में हर हाल में होगा। डिप्टी सीएम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। इस बारे में सरकार को कोर्ट के फैसले का इंतजार है।
कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चैहान के पिता राम किशुन चैहान का लखनऊ अस्पताल में निधन हो गया था। उनके शव का अंतिम संस्कार मऊ जिले के दोहरीघाट में स्थित मुक्ति धाम पर किया गया। आज उनके परिवार को संत्वाना देने के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या आजमगढ़ पहुंचे।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments