जनपद की बेटी अवंतिका को गोल्ड मेडल से सम्मानित करेंगे राज्यपाल
आजमगढ़ : शिब्ली नेशनल महाविद्यालय की दर्शन शास्त्र की छात्रा अवंतिका सिंह को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एमए दर्शनशास्त्र में वर्ष 2018 में सर्वोच्च अंक के लिए महामहिम राज्यपाल रामनाईक जौनपुर में विश्वविद्यालय द्वारा आगामी पांच नवंबर को आयोजित दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल देकर सम्मानित करेंगे। अब तक दर्शनशास्त्र की कुल चार विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल मिल चुका है। इसे लेकर कालेज में खुशी की लहर है।
अवंतिका सिंह ने बताया कि दर्शनशास्त्र पढ़कर वह गौरवान्वित हैं। किसी विषय को पढ़कर धन उपार्जन करना शिक्षा का उद्देश्य नहीं है। विषय से ज्ञान प्राप्त कर समाज में उसका आदान-प्रदान करें, लोगों के मानसिक तथा नैतिक विकास के लिए हम उन्हें जागरूक करें, ताकि समाज में सदियों से चली आ रही सामाजिक कुरीतियां, बुराइयों पर नियंत्रण पाई जा सके। वर्ष 2015 की गोल्ड मेडलिस्ट दर्शनशास्त्र छात्रा प्रिया तिवारी का कहना है कि दर्शनशास्त्र विभाग को लगातार चार गोल्ड मेडल मिला। यहां के शिक्षकों के गुणात्मक शिक्षा को प्रदर्शित कर रहा है परंतु मौजूदा भौतिकवादी युग में दर्शन शास्त्र विषय के प्रति रुझान छात्रों का कम हो रहा है, इसलिए वह प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग करती हैं कि दर्शन की दशा को देखते हुए इसे प्रदेश के सभी इंटरमीडिएट कॉलेज में नैतिक दर्शन एवं धर्म-दर्शन की पढ़ाई सुनिश्चित करें।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments