सड़क हादसे में चार विदेशी नागरिको की मौके पर मौत और तीन घायल
आजमगढ़ : जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रजादेपुर गांव के पास सुबह लगभग चार बजे आर्टिगा कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतना जोरदार था कि आर्टिका कार के परखच्चे उड़ गये। इस दुर्घटना में चार की मौके पर मौत हो गई और ड्राइवर सहित दो महिलाए घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुन कर आस पास के लोग मौके पर पहुचे। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। मरने वाले सभी एक ही परिवार के नेपाली नागरिक है। काठमांडू से वाराणसी जा रहे थे कि यह हादसा आचानक हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आजमगढ़ रिपोर्ट


No comments