Breaking Reports

करेंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय बालक की मौत



आजमगढ़ : कंधरापुर थाना क्षेत्र के बरईपुर जोलहापुर गांव केनिवासी राजकुमार राय ने अपने खेत के चारों तरफ लोहे के तार से घेराबंदी करके तार में उसने बिजली का तार जोड़ दिया। बुधवार को दिन में गांव के ही दो युवक खेत की ओर गए। तार के चपेट में आने से दोनों किशोर झुलस गए। परिजनों ने उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टर ने एक किशोर को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।
      ग्रामीणों का कहना है कि जानवरों से फसल को बचाने के लिए राजकुमार ने अपने खेत के चारों तरफ लोहे के मोटे तार से घेराबंदी करके तार में बिजली का तार जोड़कर करेंट प्रवाहित कर दिया था। बुधवार को दिन में गांव के निवासी 14 वर्षीय मुकेश पुत्र लछिराम प्रसाद व 10 वर्षीय उजाला पुत्र मनोज किसी कार्य से खेत की ओर गए और करेंट की चपेट में आ गए। मौत की खबर जब मुकेश के परिजनों को मिली तो उनके चीख-पुकार से गांव में कोहराम मच गया। इस घटना से गांव के लोगों में भी आक्रोश है। मृत मुकेश गांव के ही जूनियर हाईस्कूल में कक्षा छह व उजाला प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार के छात्र बताए गए हैं। कंधरापुर थानाध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments