दो भाइयों पर जानलेवा हमला के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आजमगढ़ : सिधारी थाना क्षेत्र के मुंडा गांव में बीते दिनों हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। अभी चार आरोपित पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
बीते नौ अक्टूबर को दबंगों ने दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमला किया था। हमले में छोटे भाई प्रमोद मौर्य की आंख की रोशनी चली गई। बड़े भाई का कान काट लिया गया था। इस मामले में कुल छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। तबसे आरोपी फरार चल रहे थे। विभिन्न संगठनों द्वारा दबाव बनाए जाने पर पुलिस हरकत में आई और जांच के बाद पुलिस ने एनसीआर में धारा को तब्दील कर एफआइआर दर्ज कर लिया। इसमें आधा दर्जन लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 323, 504, 506, 452 तथा 326 के तहत मुकदमा दर्ज कर किया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी बालमेंट व प्रशांत पाठक को गिरफ्तार भी कर लिया है। अब भी प्रवीण पाठक, बृजेश तिवारी सहित चार आरोपी फरार हैं। एसओ सिधारी ने बताया कि अन्य आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments