Breaking Reports

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षक लखनऊ में करेंगे प्रदर्शन



आजमगढ़ : पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षक कमरकस कर आर.पार की लड़ाई के मूड में है। इसके लिए उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक शुक्रवार को अहरौला ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय देवहट्टा पर हुई। इस दौरान पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आठ अक्तूबर को इको गार्डेन लखनऊ में होने वाले धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति बनायी गयी। 
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु यादव ने सभी शिक्षको से आठ अक्तूबर को लखनऊ के इको गार्डेन में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहाकि संगठन पुरानी पेंशन की बहाली के लिए कटिबद्ध है। हम अपने संघर्ष के बदौलत बुढापे की लाठी लेकर रहेगे। सात अक्तूबर की शाम शिक्षको का हुजूम लखनऊ के लिए रवाना होगा। प्रत्येक ब्लाक से एक बड़ी बस की व्यवस्था की गयी है। इसके अलावा लोग ट्रेन से भी जायेगे। इसके लिए शिक्षकों को लखनऊ धरने में ले जाने के लिए पदाधिकारियों को ब्लाकवार जिम्मेदारियां सौंपी गयी। अध्यक्षता अमरनाथ यादव व संचालन स्वामीनाथ यादव ने किया। इस मौके पर रघुवीर सिंह, राजेन्द्र यादव, चन्द्रभान, सुरेन्द्र यादव, बृजनाथ, लालधारी, विनोद यादव, वरुणकांत, रमाकांत, भगीरथ प्रसाद, सुबेदार यादव, राजनरायन, वीरेन्द्र यादव, विजय बहादुर सिंह, अरविन्द राय आदि मौजूद रहे।

आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments