Breaking Reports

संदिग्धावस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या की



आजमगढ़ : अतरौलिया थाना क्षेत्र के करसड़ा शिवदास का पुरा गांव में रविवार की सुबह एक युवती ने।
     करसड़ा शिवदास का पुरा गांव निवासी 19 वर्षीय सुधा पुत्री प्यारेलाल इंटर पास करने के बाद घर पर ही रहती थी। उसने किसी बात से नाराज होकर रविवार को दिन में लगभग नौ बजे घर के अंदर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद उसकी मां जब बुलाने के लिए गई तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया। काफी आवाज देने के बाद मां ने खिड़की से झांका तो बेटी का शव फंदे से लटकता देख सन्न रह गई। मां की चीख पुकार सुनकर पास पड़ोस के लोग आ गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत सुधा की बड़ी बहन ने भी चौदह माह पूर्व फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसके पिता रोजी रोटी के सिलसिले में हरियाणा के रोहतक में रहकर किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। मृत युवती की एक छोटी बहन व एक भाई हैं।

आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments