आरएसएस ने विजयदशमी पर आयोजित किया शस्त्र पूजन कार्यक्रम
आजमगढ़ : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा रविवार को विजयदशमी उत्सव का आयोजन कलेक्ट्रेट भवन के सामने स्थित अम्बेडकर पार्क में किया गया। आयोजन में क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामाशीष ने कहा कि अधर्म पर धर्म की जीत के पर्व विजयादशमी के दिन ही डा. केशव बलराम हेडगेवार ने नागपुर में पांच स्वयं सेवकों के साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना की थी। जिसका उद्देश्य समाज की शक्ति को पुन: जागृत कर के भारत देश को विश्व गुरू के रूप में स्थापित करना था ताकि समाज को सदाचार, धर्म और शांति का संदेश दिया जा सके। इसी उद्देश्य को ले कर आज भी संघ सतत प्रयत्नशील है। साथ ही स्थापना दिवस को विजयदशमी उत्सव में मनाने की परंपरा भी चलाई जा रही है।
उन्होंने मुख्यत: शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया। साथ ही शस्त्र पूजन कर हिंदू समाज को अपने देवी-देवताओं का अनुसरण करने का मार्ग दर्शन दिया। अधिवक्ता शत्रुघ्न चौहान ने कहा कि संघ ने समाज की जागृति के लिए निरंतर कार्य किया है। एक समरस समाज की स्थापना के लिए आगे भी कार्य करते रहने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर जिला संघ चालक कामेश्वर सिंह, नगर संघ चालक रामबदन सिंह, श्रीप्रकाश राय, लालजी भाई, अशोक सिंह व जिला कार्यवाह ओमप्रकाश व वीरेंद्र सहित आदि लोग उपस्थित थे।
आजमगढ़ रिपोर्ट


No comments