Breaking Reports

जेल जाने के डर से युवक ने लगाई फाँसी



आजमगढ़ : रौनापार थाना क्षेत्र के एक गाँव का 19 वर्षीय  युवक ने सिवान मे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
      प्राप्त जानकारी के अनुसार रौनापार थाना क्षेत्र के गाँव अराजी अजगरा मसर्की निवासी 19 वर्षीय युवक ने अपने गाँव की एक नाबालिग युवती को भगा कर ले गया था। युवती के परिजनो ने रौनापार थाना पर युवक के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई थी। उसके बाद आस-पास व रिश्तेदारों के दबाव में युवक ने दो दिन पूर्व युवती को उसके घर छोड़ दिया। युवती के परिजनों ने रौनापार थाने पर युवक के खिलाफ बहला फुसला कर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया।
    युवक जेल जाने के डर से बुधवार को सिवान मे रात्रि लगभग 8 बजे बबूल के पेड़ पर गमछा सहारे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना मिलने पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आजमगढ़ रिपोर्ट 

No comments