बाबू बागेश्वर की 106वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई
आजमगढ़ : बाबू बागेश्वर की 106वीं जयंती शनिवार कलेक्ट्री कचहरी स्थित रिक्शा स्टैंड पर धूमधाम से मनाई गई। जयंती में सभी राजनैतिक दलों के लोगों ने भागीदारी करते हुये दलीय सीमा को तोड़कर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री दलसिंगार यादव एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व सपा जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव थे। दलसिंगार यादव ने कहा कि बागेश्वर अपने समय के प्रदेश के बड़े नेता थे। उन्होंने जीवनपर्यत शोषितों के लिए संघर्ष किया। उस जमाने में जिधर बागेश्वरजी जाते थे, उधर ही पूरा समूह चल देता था। उनके जैसा जननेता न हुआ है न होगा। बाबू बागेश्वर ने पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव व चंद्रजीत यादव को राजनीति में स्थापित किया और दलित एवं पिछड़े समाज के लिए आजीवन संघर्ष किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शत्रुघन चौहान ने की। इस अवसर पर अखिलेश यादव, बनवारी लाल जालान, जनार्दन विद्यार्थी, केके यादव, चंद्रपाल यादव, मुन्नू यादव, रामकेश यादव, राजाराम यादव, चौधरी चरण सिंह, शैलेन्द्र यादव, राजेश यादव, सहदेव, हंसराज निषाद, स्वामीनाथ यादव, बुझारत यादव, डा. हिमाचल मौर्य, सच्चिदानंद यादव आदि उपस्थित थे।
आजमगढ़ रिपोर्ट


No comments