Breaking Reports

गैंगरेप पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सपा निकालेगी कैंडिल मार्च



आजमगढ़ : समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को जिला कार्यालय पर गई। बैठक में रानी की सराय क्षेत्र की गैंगरेप पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए चार दिसंबर को कैंडिल मार्च निकालने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने आरोप लगाया कि 16 नवंबर को रानी की सराय क्षेत्र में शिक्षिका का अपहरण कर सामूहिक बलात्कार की घटना को जिले की पुलिस साक्ष्य को ही समाप्त कर मुकदमे को खत्म करने की फिराक में है। विधायक डा.संग्राम यादव, विधायक नफीस अहमद, एमएलसी राकेश यादव ने कहा कि यह गम्भीर मामला है। सपा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष करेगी। घटना को लेकर चार दिसंबर को शाम 4 बजे मुख्यालय पर कैंडिल मार्च निकाला जाएगा। सभी दलों से अपील की कि इस लड़ाई में सम्मिलित होकर पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आगे आएं। बैठक का संचालन जिला महासचिव हरिप्रसाद दूबे ने किया। बैठक में पूर्व विधायक आदिल शेख, एमएलसी कमला प्रसाद यादव, प्रेमा यादव, भानुमति सरोज, बबिता चौहान, आशा यादव, द्रौपदी पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

आजमगढ़ रिपोर्ट 

No comments