डीएवी एवं शिब्ली पीजी कालेज के छात्रसंघ चुनाव 24 को
आजमगढ़ : डीएवी पीजी कालेज एवं शिब्ली नेशनल पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव का 24 दिसंबर को सुबह आठ से एक बजे तक होगा।
शिब्ली महाविद्यालय के प्राचार्य डा0 ग्यास असद खां ने बताया कि समाजशास्त्र के एसोसिएट प्रोफेसर डा0 जियाउर्रहमान खां को मुख्य चुनाव अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डा0 मुहम्मद सलमान अंसारी को चुनाव सलाहकार, डा, मोहम्मद जुहूर आलम को चुनाव पर्यवेक्षक बनाया गया है। डा0 अल्ताफ अहमद, डा0 जावेद अख्तर, डा, शफकत अलाउद्दीन डा, बीके सिंह को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी जियाउर्रहमान ने बताया कि चुनाव की अधिसूचना ढाई बजे जारी कर दी गई। इसके तहत 18 दिसंबर को नामांकन फार्म वितरण 10 बजे से एक बजे तकए नामांकन 19 दिसंबर को 11 बजे से दोपहर एक बजे तक, नामांकन पत्रों की जांच दो बजे के बाद की जाएगी। 20 दिसंबर को सुबह 10 से 12 बजे तक नाम वापसी होगी। 21 व 22 दिसंबर को महाविद्यालय चुनाव तैयारी एवं व्यवस्था के लिए बंद रहेगा। चुनाव 24 दिसंबर को आठ बजे से एक बजे तक होगा।
डीएवी पीजी कालेज के चुनाव अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि 18 दिसंबर को सुबह साढ़े दस बजे से ढाई तक तक नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। 19 को नामांकन दाखिला, पर्चा वापसी, पर्चो की वैधता की जांच एवं वैध प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। 20 को परिचय पत्र पर हस्ताक्षर की अंतिम तिथि है। 24 को मतदान प्रकिया सुबह आठ बजे से दो बजे तक संपन्न की जाएगी। इसके बाद विजयी प्रतिभागियों की घोषणा व शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments