प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़ : सिधारी थाना क्षेत्र के चकभाई खां गांव में रविवार की रात को धनपाल यादव की हुई हत्या के मुख्य आरोपित ग्राम प्रधान को पुलिस ने दूसरे दिन सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
रानी की सराय थाना क्षेत्र के चकवारा (विजयीपुर कुकरही) गांव के मूल निवासी 30 वर्षीय धनपाल यादव उर्फ कौवा पुत्र स्व0 रामू यादव चकभाई खां गांव स्थित नेवासा पर रहता था। ग्राम प्रधान गोपाल यादव से उसकी पहले दोस्ती थी। ग्रामीणों का कहना है कि धनपाल प्रधानी चुनाव व गोपाल यादव महाप्रधानी चुनाव लड़ने की योजना बनाई थी। ग्राम पंचायत चुनाव के समय धनपाल के पिता की मौत हो गई। इस बीच गोपाल यादव ने प्रधानी चुनाव के लिए पर्चा भर दिया। इस पर धनपाल ने पूर्व प्रधान बाबूराम को समर्थन कर दिया। इसी चुनाव को लेकर तभी से दोनों के बीच आपसी रंजिश चल रही थी। रविवार की रात को चकभाई खां निवासी रामप्यारे यादव के यहां गृह प्रवेश का दावत खाने के लिए दोनों पक्ष के लोग पहुंचे थे। दावत खाने के दौरान किसी की भूमि से मिट्टी निकालने की बात को लेकर उनमें कहासुनी होने लगी। इस बीच ग्राम प्रधान पक्ष की ओर से असलहे से फायरिग कर दी गई जिससे गोली लगने से धनपाल यादव की मौत हो गई और गांव निवासी 25 वर्षीय राम प्रवेश यादव पुत्र देवराज यादव घायल हो गया। मृतक की एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी उसे चार माह की एक बेटी है। घटना के बाद से गांव में तनाव है। रात में ही पुलिस ने गांव मे पीएसी तनात कर दी। घायल राम प्रवेश के पिता देवराज की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान गोपाल यादव उसके भाई रामजनम यादवए महेन्द्र यादव व शिवजनम तथा कोटेदार सुरेन्द्र पुत्र साधू के साथ हीचकनेवाज निवास शैलेन्द्र पुत्र दीपचंद के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी है।
एसपी रवि शंकर छवि ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सीओ सिटी अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस की तीन टीमें गठित की है। सीओ सिटी ने बताया कि दूसरे दिन शाम को हत्या के मुख्य आरोपित ग्राम प्रधान गोपाल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments