Breaking Reports

रेलवे लाइन पार कर रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत



आजमगढ़ : मुबारकपुर थाना क्षेत्र के हरैया रेलवे क्रासिंग के समीप रविवार की सुबह तमसा पैसेंजर ट्रेन से कटकर एक अधेड़ ने अपनी जान दे दी।
     प्राप्त जानकारी के अनुसार मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अबाडी गांव निवासी 55 वर्षीय बालचंद पुत्र हरदेव राम की पत्नी का बीते रविवार को मौत हो गई थी। पत्नी का अभी तक तेरही संस्कार का कार्यक्रम भी संपन्न नहीं हुआ था। परिजनों का कहना है कि पत्नी की मौत के बाद से ही वह सदमे के चलते अवसाद ग्रस्त चल रहा था। रविवार की सुबह वह घर से निकला था। सठियांव रेलवे स्टेशन के सन्नीकट स्थित हरैया रेलवे क्रासिंग के समीप किसी कार्य से गया था। वह रेलवे लाइन को पार कर रहा था। उसी दौरान तमसा पैसेंजर ट्रेन से कट जाने से उसकी मौत हो गई। मौत की खबर पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी देर बाद शव की पहचान हुई तो पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। खबर पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और शव की शिनाख्त बालचंद के रूप में की। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

 आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments