नाबालिग किशोरी को बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
आजमगढ़ : रौनापार थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात को बाइक सवार तीन युवकों ने एक किशोरी को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म। अगवा की गई किशोरी को तीस घंटे तब बंधक बनाकर रखा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रौनापार थाना क्षेत्र की निवासी 14 वर्षीय किशोरी शुक्रवार की रात को लगभग दस बजे घर के पास ही शौच के लिए गई थी। किशोरी का आरोप है कि उसी दौरान बाइक सवार तीन युवक आए। उन्होंने उसका मुंह दबाकर अगवा कर लिया और बाइक से एक सुनसान स्थान पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद एक आरोपित के घर पर ले जाकर उसे तीस घंटे तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान भी आरोपितों ने उसके साथ कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया। रविवार की भोर में आरोपित किशोरी को बेहोशी की हालत में गांव के पास छोड़कर भाग गए। होश में आने के बाद किशोरी किसी तरह से अपने घर पहुंची और आप बीती परिजनों को बताया। पीड़ित किशोरी को लेकर परिजन रविवार की दोपहर को रौनापार थाने पर पहुंचे। काफी हिला हवाली करने के बाद पुलिस ने शाम को पीड़िता के भाई की तहरीर पर तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments