Breaking Reports

छात्र संघ चुनाव : अध्यक्ष पद पर समर प्रताप सिंह ने पेश किया मजबूत दावेदारी



आजमगढ़ : शिब्ली नेशनल पी०जी० कॉलेज के छात्र संघ चुनाव में कई छात्र नेता मैदान में हैं लेकिन पर्चा दाखिला के दिन धीरज सिंह उर्फ समर प्रताप सिंह ने हज़ारो छात्रों के साथ काफी मजबूत दावेदारी पेश किया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष व युवाओ में लोकप्रिय नेता सूरज प्रकाश श्रीवास्तव की उपस्थिति ने धीरज सिंह की दावेदारी बहुत मजबूत कर दिया है, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव लगभग सभी कॉलेजों के छात्रों में अच्छी पैठ रखते है और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भी लगभग सभी कॉलेजो में इस बार प्रत्याशी उतारें हैं।
धीरज सिंह कब साथ पर्चा दाखिलें में शिब्ली कॉलेज के पूर्व छात्र नेता राहुल सिंह,संदीप सोनकर, दीपक सोनकर, संदीप सिंह, विवेक राय,विवेक कुमार सिंह सहित दर्जनों पूर्व छात्र नेताओं का साथ दिखा जिससे माना जा रहा है कि धीरज सिंह इसबार शिब्ली कॉलेज का छात्र संघ अध्यक्ष पद पर बहुत दमदारी से अपनी जीत दर्ज करेगें ,इनको लेकर छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

आजमगढ़ रिपोर्ट 

No comments