Breaking Reports

यूपी-100 का सिपाही शादी का झांसा देकर करता था रेप, एसपी ने किया निलंबित



आजमगढ़ : बुधवार को एसपी कार्यालय के सामने सड़क पर यूपी-100 के सिपाही और एक युवती भिड़ गए। सिपाही युवती के साथ मारपीट पर उतारू हो गया। साथ में सिपाही की पत्नी भी युवती से भिड़ गई। युवती सिपाही पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगा रही थी। मामला एसपी के पास पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि ने तात्काल प्रभाव से रेप के आरोप में सिपाही को निलंबित कर दिया।
  तरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की 23 वर्षीया युवती बुधवार को 11:30 बजे एसपी कार्यालय पर शादी का झांसी देकर रेप करने के मामले में यूपी-100 के एक सिपाही के खिलाफ प्रार्थना पत्र देने आ रही थी। इस बीच एसपी कार्यालय के बाहर आरोपी सिपाही अपनी पत्नी के साथ युवती को देखते ही रोक लिया। दोनों के बीच मारपीट होते ही भीड़ जुट गई। इस बीच सिपाही भाग खड़ा हुआ। पीड़िता युवती एसपी के पास पहुंची, जहां आपबीती सुनाई। उसने आरोप लगाया कि यूपी-100 का सिपाही शादी का झांसा देकर उसके साथ अवैध संबंध बनाता रहा। एक माह का गर्भ ठहर जाने पर शादी से इंकार कर दिया। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता युवती की शिकायत पर रेप के आरोपी यूपी-100 के सिपाही चंद्रभान यादव को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित सिपाही चदौली जिले का निवासी है। जिले में यूपी-100 गाड़ी पर तैनात था।

आजमगढ़ रिपोर्ट 

No comments