Breaking Reports

पुलिस ने गोदाम से प्लाई चुराकर बेचने के आरोप में नौकर को लिया हिरासत में



आजमगढ़ : देवगांव कोतवाली पुलिस ने गोदाम से प्लाई चुराकर बेचने के आरोप में नौकर को हिरासत में ले लिया।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर निवासी अजय कुमार गुप्त की मसीरपुर बाजार में ही प्लाईवुड की दुकान है। दुकान से कुछ दूरी पर स्थित गली में उनका गोदाम है। उनकी दुकान पर इसी कोतवाली क्षेत्र के चकिया भगवानपुर गांव निवासी अभिषेक चौहान पुत्र सुरेंद्र चौहान काफी दिनों से काम करता है। दुकान मालिक का आरोप है कि उनका नौकर अभिषेक गोदाम की डुप्लीकेट चाबी बनाकर गोदाम से प्लाई चोरी कर बेच दिया है। दुकान मालिक की तहरीर पर लालगंज चौकी प्रभारी अनिरूद्ध सिंह ने आरोपित नौकर को उसके घर से पकड़ लिया। पकड़े गए नौकर को हिरासत में लेकर पुलिस ने घटना के बारे में पूछताछ करने में लगी हुई है। पूछे जाने पर चौकी प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में नौकर ने गोदाम से प्लाई चुराकर बेचने की बात स्वीकार कर ली है। उसने मेंहनगर व देवगांव बाजार में चोरी की गई प्लाई को बेचने की बात कही। नौकर की निशानदेही पर पुलिस प्लाई बरामद करने में जुटी हुई है।

No comments