Breaking Reports

सामाजिक समरसता छात्र/छात्रा सम्मेलन गोरखपुर में, सम्मेलन की तैयारियों में जुटा विद्यार्थी परिषद्



आजमगढ़ : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही देश में निरंतर शिक्षा एवं देश हित के लिए कार्य करती आ रही है। इसी श्रृंखला में 19 दिसंबर को भारत के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की शहादत दिवस पर गोरखपुर में लगभग 20,000 छात्र-छात्राओं का सम्मेलन होगा। जिला संगठन मंत्री आदित्य द्विवेदी ने बताया कि पंडित राम प्रसाद बिस्मिल ने हमारे देश को आजाद कराने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह एेसे व्यक्ति थे जिन्होंने भारत के पास पैसा ना होने पर भी  अंग्रेजों का खजाना लूटकर भारत को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हमें याद आता है वह 1925 का काकोरी कांड जैसी घटना को अंजाम दिया गया। राम प्रसाद बिस्मिल के शहादत दिवस पर हम सभी छात्र/छात्रा गोरखपुर पहुंचकर उन को सादर नमन अर्पित करें। इसी क्रम में जिला प्रमुख कृशानु गिरी ने बताया कि राम प्रसाद बिस्मिल एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश की सेवा में न्योछावर कर दिया। उनके शहादत दिवस पर गोरक्ष प्रांत के सभी जिलों के कार्यकर्ता 19 दिसंबर को छात्र छात्रा सम्मेलन में भारी संख्या में उपस्थित होकर बिस्मिल जी के शहादत दिवस पर उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। इस क्रम में विशेष रूप से नगर मंत्री आकाश गौड़ 'गीत', साकेत श्रीवास्तव, अमन सिंह सिसौदिया, समर प्रताप सिंह, कुलदीप गिरी, प्रिंस सिंह, कर्मवीर सिंह, ऋषभ सिंह, गोपी सिंह, शिवम श्रीवास्तव, विशाल सिंह, तरूण श्रीवास्तव, डॉ रवि सिंह, अमन सिंह 'बंटी' सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आजमगढ़ रिपोर्ट 

No comments