Breaking Reports

प्रशिक्षण में शौचालय निर्माण के तकनीकी पहलुओं की विस्तार से दी गई जानकारी



आजमगढ़ : जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत जनपद के समस्त न्याय पंचायत के नोडल अधिकारियों को शौचालय के निर्माण के सम्बन्ध में प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। प्रोजेक्टर के माध्यम से न्याय पंचायतवार समस्त नोडल अधिकारियों को शौचालय निर्माण के तकनीकी पहलुओं को विस्तार से बताया गया।
     जिलाधिकारी ने उन्होंने समस्त नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि शौचालय के मानक के अनुसार दो गड्ढे वाला ही बनवाएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही व शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक बने शौचालय और लाभार्थियों का भी सत्यापन किया जाएगा। जो राजस्व ग्राम ओडीएफ घोषित किए जा चुके हैं, उसकी भविष्य में ओडीएफ क्लिनिक होगी, जिसमें प्रत्येक शौचालय का हेल्थ चेकअप किया जाएगा। नोडल अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने संबंधित न्याय पंचायतों के अंतर्गत सभी ग्रामों में शौचालय का सत्यापन करते हुए रिपोर्ट अगले एक हफ्ते के अंदर जल्द से जल्द उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। ग्रामों में चेक करें कि निर्मल भारत अभियान (एनबीए) के अंतर्गत कितने शौचालय बने हैं तथा कितने चालू हालत में हैं। इसकी भी रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जनपद के समस्त न्याय पंचायतों के नोडल अधिकारी थे। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित पाए गए नोडल अधिकारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

आजमगढ़ रिपोर्ट 

No comments