Breaking Reports

मण्डलायुक्त ने धान क्रय केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण



आजमगढ़ : मण्डलायुक्त जगतराज तथा डीआईजी विजय भूषण ने विकास खण्ड तहबरपुर के अन्तर्गत ग्राम रैसिंगपुर एवं महुआर स्थित धान क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया तथा इस मौके पर अपना धान बेचने आये किसानों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। निरीक्षण के समय अधिकारीद्वय ने दोनों केन्द्रों पर स्थापित कांटों पर जहाॅं विभिन्न भार के बाट रखकर उसका परीक्षण किया वहीं नमी मापक यन्त्रों में धान डालकर स्वयं उसकी गुणवत्ता का जायज़ा लिया। मण्डलायुक्त जगत राज द्वारा धान क्रय केन्द्र रैसिंगपुर पर अब तक हुई खरीद के बारे में पूछे जाने पर केन्द्र प्रभारी ने बताया कि बताया कि अब तक 613 कुन्टल की खरीद हो चुकी है।

आजमगढ़ रिपोर्ट 

No comments