Breaking Reports

नाबालिग युवती से गैंगरेप का मुख्य आरोपी गिरफ्तार


             
आजमगढ़ : रौनापार थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व 15 वर्षीया किशोरी के साथ गैंगरेप के मामले में नामजद मुख्य आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
     रौनापार थाने के एक गांव की 15 वर्षीया किशोरी सात दिसंबर की रात लगभग 10 बजे बाइक सवार दो युवकों ने अपहरण कर लिया था। अपहरण कर अपने एक दोस्त के घर ले गए और बंधक बना कर सामुहिक रूप से दुरूचार किया। दूसरे दिन किशोरी को भोर में उसके गांव के सीवान में बदहाल हालत में छोड़ दिया। नौ दिसंबर की सुबह किशोरी की आप बीती सुन परिजन ग्रामीणों के साथ रौनापार थाने पर पहुंचे।
   आज शुक्रवार को रौनापार थानाध्यक्ष गिरीजेश सिंह मय हमराह के वांछितों की तलाश में थाना क्षेत्र मे मौजूद थे कि मुखबिर के जरिए सूचना प्राप्त हुआ कि मु0अ0सं0-243/18 धारा 376 डी, 342,506 भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त काँखभार बाजार मे हैं जो कही भागने की फिराक में हैं। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुँचकर सम्बन्धित अभियुक्त मुलायम यादव पुत्र उमेश यादव, निवासी-फत्तेपुर, थाना- जीयनपुर, आजमगढ़ को गिरफ्तार कर  चालान किया गया।


आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments