दो अलग-अलग जगहों पर लगभग 6 लाख की चोरी
आजमगढ़ : मेंहनगर थाना क्षेत्र के अलग अलग दो जगहों पर कुढ़ापार व झउवां ग्राम सभा में आभूषण सहित लाखों की चोरी हो गई पीड़ित परिवार ने लिखित सूचना देकर पुलिस से अवगत कराया। पुलिस की रवैया से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कूढ़ा पार ग्राम सभा में मेवालाल व सुभाष कनौजिया पुत्र स्वर्गीय मुराली कन्नौजिया के घर पर बृहस्पतिवार रात्रि लगभग 2:00 बजे के करीब घर के बगल से शौचालय की छत के सहारे होकर घर के छत पर पहुंचे। छत से नीचे आकर अलग-अलग कमरों का ताला जड़ कर घर में घुसकर अलमारी और बक्सा का ताला तोड़कर ₹15000 नगद कपड़ा और आभूषण लगभग 2 लाख का सामान चोरी करके पीछे के रास्ते निकल गए। चोरी किया हुआ बक्सा लगभग गांव से मंगाई नदी के पास 1 किलोमीटर की दूरी पर खेतों में पड़ा हुआ था। घर के अंदर सो रहे मोनू के रूम में चोरों ने ताला जड़ दिया। वहीं दूसरे रूम में सो रहे सुबोध कनौजिया के रूम को बंद करके रस्सी से बांध लिया और बिजली के सारे कनेक्शन बंद कर दिया। मैना देवी व सोनू आवाज सुनकर जगे तभी चोर वहां से भाग पड़े परिजनों ने बताया कि लगभग 4-5 की संख्या में चोर आए थे। पीड़ित परिजनों ने 100 नंबर पर कॉल करके घटना से अवगत कराया।
इसी क्रम में मेहनगर थाना क्षेत्र के झाऊवां ग्राम सभा में मनोज चौहान पुत्र स्वर्गीय फागू चौहान के घर चोरों ने पीछे के रास्ते से छत पर चढ़कर सीढ़ी के सारे नीचे पहुंचकर दरवाजा का ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे घर में रखे अलमारी, दो बक्से और अटैची तोड़कर ₹25000 व लगभग 4 लाख के सोने व चांदी के आभूषण चुराकर घर के पीछे के रास्ते भाग गए। मनोज चौहान ने 100 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी।
आजमगढ़ रिपोर्ट


No comments