विश्वविद्यालय के लिए निकाली गई वोट बहिष्कार यात्रा पहुंची ग्रामीण क्षेत्रों में
आजमगढ़ : जनपद में राज्य आवासीय विश्वविद्यालय के लिये निकली पांच दिवसीय वोट बहिष्कार यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को विभिन्न ब्लाकों का भ्रमण किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय नहीं तो वोट नहीं का नारा बुलंद हुआ। यात्रा में स्थानीय बाजारों के छात्र छात्राओं व प्रबुद्धजनों में उत्साह रहा। तरवा, देवगांव, लालगंज, मुहम्मदपुर व ठेकमा की बाजारों बहिष्कार यात्र पहुंचने पर काफी भीड़ हो गयी थी। इस अवसर पर तरवां डिग्री कालेज में राजनीति शास्त्र के प्राध्यापक डॉ. संतोष सिंह ने कहा कि लोक सभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पूर्व जिले में राज्य आवासीय विश्वविद्यालय की घोषणा न होने की स्थिति में मत बहिष्कार करना हम सबकी मजबूरी होगी। इस अवसर पर कूबा डिग्री कालेज के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र प्रताप सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, विक्रांत गुप्ता, संतोष राय, अमित कुमार सिंह, रवि यादव, सत्यजीत श्रीवास्तव, सौरभ यादव, अभय यादव, नरेश कुमार, डॉ. सुजीत भूषण, कर्मवीर यादव, आदि उपस्थित रहे।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments