Breaking Reports

"सैनिक सम्मान अभियान" के अंतर्गत भाजपा ने 51 भूतपूर्व सैनिक व 15 शहीद परिवार को किया सम्मानित



आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह की अध्यक्षता में सैनिक सम्मान कार्यक्रम अभियान अंतर्गत भूतपूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के परिवारों को कुंवर सिंह उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ला मौजूद थे। कुल 51 भूतपूर्व सैनिकों और 15 अमर शहीद सैनिकों की विधवा माता-बहनों को सम्मानित किया गया।


   प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ला ने कहा कि पार्टी द्वारा 15 जनवरी से तीन मार्च तक सैनिक सम्मान अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी द्वारा 15 जनवरी 2019 राष्ट्रीय सेना दिवस के अवसर पर इस अभियान का शुभारंभ दिल्ली से किया गया था। सर्जिकल स्ट्राइक ने देश को सम्मान दिलाया है। संचालन भूतपूर्व सैनिक गिरीश चंद्र राय ने किया। इस अवसर पर विक्रम बहादुर सिंह, प्रभुनाथ सिंह, आरएन पांडेय, अरविंद राय, ऋषिकेश शुक्ला, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, रामाधीन सिंह, विनोद राय, डा. श्याम नारायण सिंह, हरिवंश मिश्रा, रामपाल सिंह, पंकज सिंह कौशिक, पवन सिंह मुन्ना, ऋषिकान्त राय, अभिषेक जायसवाल दीनू, विनय प्रकाश गुप्त, विवेक निषाद, शशिकांत, मृगांक शेखर सिन्हा, अवनीश चतुर्वेदी, विनीत सिंह रीशू, राम प्रताप सिंह मोनू, विक्रम बहादुर सिंह, संचिता व जूही श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

No comments