Breaking Reports

नहर से बरामद हुआ युवक का शव, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका



आजमगढ़ : अहरौला थाना क्षेत्र के समदी गांव स्थित नहर से बुधवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया। शव के पास ही शराब की बोतल व कीटनाशक दवा भी मिली।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार समदी गांव के समीप से ही शारदा सहायक खंड 32 की नहर गई है। नहर में कुछ दिन पूर्व तक पानी था। वर्तमान में नहर में पानी नहीं है। बुधवार की सुबह लगभग छह बजे शौच के लिए गए ग्रामीण एक 24 वर्षीय युवक का शव नहर में देख सन्न रह गए। शव मिलने की खबर पाकर मौके पर भीड़ जुट गई। इस बीच सूचना पाकर अहरौला थाने की पुलिस भी मौके पर आ गई। मृत युवक का शव नहर में औंधे मुंह पड़ा हुआ था। छानबीन के दौरान शव के पास ही शराब की बोतल व कीटनाशक दवा भी मिला। उसके चेहरे, सीने पर धारदार हथियार के चोट के निशान मिले। जिससे ग्रामीण उसकी धारदार हथियार से हत्या करने की आशंका जताई है।
अभी मृत युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। उसके बदन पर नीले रंग का पैंट, नीले रंग का ही शर्ट व ग्रे कलर का जैकेट था। पुलिस ने आशंका जताई की हो सकता है उसने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या की हो। मुंह के तरफ नहर में गिरने से उसके चेहरे पर चोट आई हो। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

No comments