जिलाधिकारी ने अंबारी चिल्ड्रेन बैंक का किया उद्घाटन, बच्चों को पढ़ाया भी
आजमगढ़ : ब्लाक पवई के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय अम्बारी के प्राथमिक स्कूल अम्बारी प्रथम इंग्लिश मिडियम के प्रांगण में जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने चिल्ड्रेन बैंक का उद्घाटन किया गया। विद्यालय परिसर भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी कक्षा पांच में पहुंचकर बच्चों से प्रश्न किया। प्रश्न का उत्तर मिलने पर बच्चों को 15 मिनट तक गणित पढ़ाया।
वहीं जनहितकारी सेवा संस्थान के अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ पांडेय ने जिलाधिकारी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। तहसीलदार पवन सिंह ने छात्र सौरभ की प्रतिभा से प्रभावित होकर 500 रुपये का पुरस्कार दिया। इसके बाद कार्यालय में पहुंचे। यहां प्रधानाध्यपक राजेश यादव ने उन्हें अग्रेजों के समय के पूरा छात्रों के रजिस्टर को दिखाया। अध्यक्षता त्रिलोकी नाथ पांडेय व संचालन डा. उदयभान यादव ने किया। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अशोक गौतम, पवई बीडीओ राजेश यादव, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव, शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष अनिता साइलेस, आशुतोष त्रिपाठी आदि रहे।


No comments