कैबिनेट मंत्री ने विश्वविद्यालय की मांग का किया समर्थन, प्रदेश सरकार को मजबूर करने के लिए कहा
आजमगढ़ : जनपद में आवासीय विश्वविद्यालय की मांग को लेकर 24 दिनों से चल रहे अनिश्चिकालीन क्रमिक अनशन का समर्थन रविवार को कैबिनेट मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने किया।
दिव्यांग छात्रा सरोज गिरी ने छात्र-छात्राओं की तरफ से कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन सौंपा। केबिनेट मंत्री ने कहा कि जनपद में सरदार पटेल के नाम पर विश्वविद्यालय बन जाता तो गरीब छात्र-छात्राओं का कल्याण होता। विश्वविद्यालय का मुद्दा मैं कैबिनेट में उठाऊंगा और सुभासपा इसके लिए आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेगी। प्रदेश सरकार को इसके लिए मजबूर किया जायेगा। सुभासपा के प्रदेश महासचिव शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि सुभासपा विश्वविद्यालय अभियान का समर्थन करती है और इसकी लड़ाई लड़ती रहेगी। श्री दुर्गा जी पीजी कालेज छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष संदीप कुमार ने जनपदवासियों का आह्वान किया कि विश्वविद्यालय के मुद्दे पर एकजुटता दिखाए। इस अवसर पर सुजीत भूषण श्रीवास्तव, डॉ प्रवेश सिंह, छात्रनेता समर प्रताप सिंह, डा. वेदप्रकाश उपाध्याय, डा. इंद्रजीत, वकील चौरसिया, अरविंद राजभर उपस्थित थे।

No comments