रंगोली, मेहंदी और पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से मतदान के प्रति किया जागरूक
आजमगढ़ : 9वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस तथा स्वीप कार्यक्रम मनाये जाने के सम्बन्ध में राजकीय बालिका इण्टर कालेज आजमगढ़ में जनपदीय रंगोली, मेंहदी तथा पेंन्टिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र सिंह, अर्चना द्विवेदी, डा. पीयूष तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने रंगोली, मेहंदी तथा पेंटिंग प्रतियोगिता का अवलोकन किया। फ्लैक्स बोर्ड पर मतदाता को जागरूक करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
रंगोली में 21 विद्यालयों की 21 टीमों के 88 छात्र-छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता, 28 विद्यालयों की 28 टीमें तथा 77 छात्राएं पेंटिंग प्रतियोगिता में, 18 विद्यालयों की 18 टीमें की 58 छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया। रंगोली, मेहंदी, पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि रंगोली, मेहंदी और पेंटिंग प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में मतदान के प्रति जागरूक करना है, ताकि अपने मत के महत्व को समझ सकें और मतदान के समय अपने मतों का प्रयोग करें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र सिंह, डीआइओएस वीके शर्मा, बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय, डा. जितेंद्र प्रताप सिंह, बृजेश कुमार श्रीवास्तव, प्रवीण सिंह, सुनील विश्वकर्मा, डा. सुमन यादव, प्रधानाचार्य सुधा सिंह, डा. वंदना द्विवेदी, पूनम तिवारी सहित अन्य अध्यापक व अध्यापिकाएं उपस्थित थीं।


No comments